Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोक निर्माण विभाग ने बरेली, आगरा, मुजफ्फरनगर में कार्य किये पूर्ण

लोक निर्माण विभाग ने बरेली, आगरा, मुजफ्फरनगर में कार्य किये पूर्ण

लखनऊ(हि.स.)। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश की बरेली, आगरा, मुजफ्फरनगर इकाइयों ने नवीनीकरण और नव निर्माण के कार्यों को तय समय में पूर्ण किया, जिस पर उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रसन्नता जाहिर की है।

जनपद बरेली में बीते दिनों शुरू हुए गांव टियूलिया के बाईपास से नहर पटरी की पुलिया तक मार्ग का निर्माण कार्य को पूर्ण कर लिया गया। आगरा प्रखण्ड में एनएच 11 से भड़कौल मार्ग की मांग को लेकर लोनिवि के अधिकारी दिन-रात जुटे रहे और समय रहते नव निर्माण कार्य को पूर्ण करने में सफल हुए।

मुजफ्फरनगर के सम्भलहेड़ा मार्ग भी समय रहते हुए पूर्ण हो गया। नये वर्ष 2022 में इस मार्ग का उपयोग शुरू हो जायेगा। लोक निर्माण विभाग शत-प्रतिशत सुगम व बेहतर सड़क यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रयत्नरत रहा , इसी कड़ी में विभाग की ओर से सिद्धार्थनगर में पड़री घोसियारी से गौहनिया संपर्क मार्ग के मरम्मतीकरण, मजबूतीकरण कराए जाने के लिए 52.88 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई।

जनपद शाहजहांपुर में बरूआरा सम्पर्क मार्ग बनाये जाने के लिए 36.27 लाख की धनराशि, जनपद प्रतापगढ़ में बढ़नी बलीपुर बाबूगंज मार्ग को और अधिक चौड़ा करके मजबूत बनाये जाने हेतु 1726.61 लाख की धनराशि, जनपद जालौन (उरई) में बाबई से सिहारी दाऊदपुर सम्पर्क मार्ग के किमी एक, दो, तीन में मरम्मतीकरण, मजबूतीकरण कराये जाने के लिए 53.85 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई।

जनपद सीतापुर में महोली ब्लऍक को जोड़ने वाले चन्द्रा बरगांवा कुल्हाघाट मार्ग के चल रहे चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा हुई और यहां भी आवश्यक रूप से छह करोड़ की धनराशि निर्गत की गई।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular