Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोक निर्माण विभाग के सचिव ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय का किया निरीक्षण

लखनऊ।   उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव समीर वर्मा ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय का निरीक्षण किया। 

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के विभिन्न अनुभागों में जाकर उन्होंने निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सचिव ने कोविड-19 के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा कार्यालय में सफाई व्यवस्था नियमित रूप से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान मुख्यालय में कुछ स्थानो पर अभिलेखों की अधिकता  पाये जाने पर सचिव ने निर्देश दिये कि तात्कालिक  आवश्यकता  के अभिलेखों को छोड़कर बाकी अभिलेख रिकार्ड  रुम में रखवाये जाएं। 
इस अवसर पर प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग राजपाल सिंह  सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular