Thursday, February 12, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सोमवार को करेंगे कार्य बहिष्कार

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सोमवार को करेंगे कार्य बहिष्कार

लखनऊ (हि.स.)। लोक निर्माण विभाग संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को कर्मचारी सामूहिक कार्य बहिष्कार एवं आम सभा करेंगे। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह यादव, उपाध्यक्ष वीरेन्द कुमार और महामंत्री रामराज दुबे ने दिया।

संयुक्त रूप से बताया कि लगातार कर्मचारी संवर्ग के मांगों और पत्रों की अनदेखी के कारण समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। इसलिए शासन के आदेश के अनुसार विभागाध्यक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त कार्मिक संघों से वार्ता न करने से नाराजगी है। इस कारण एसोसिएशन के समस्त घटक संघों ने 27 सितम्बर को सामूहिक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।

इस सामूहिक बहिष्कार कार्यक्रम में यूपी पीडब्लूडी टेक्निकल असिस्टेंट एसोसिएशन, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन कार्यालय प्रमुख अभियंता व क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय, यूपीपीडब्ल्यूडी सर्किल आफिसेस मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, राजकीय वाहन चालक संघ, उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, उ.प्र. लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शामिल होगा। इस दौरान कार्य बहिष्कार के साथ मुख्यालय प्रांगण में आमसभा का आयोजन किया जाएगा। समस्त संघों की तरफ से कहा गया कि संवर्ग की समस्याओं से सम्बंधित पत्राचारों को विभागाध्यक्ष न कोई संज्ञान ले रहे हैं न ही उनकी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में यह एक सांकेतिक आन्दोलन कार्यक्रम तय किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular