Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोक कल्याण की कामना के साथ मुख्यमंत्री ने किया रुद्राभिषेक

लोक कल्याण की कामना के साथ मुख्यमंत्री ने किया रुद्राभिषेक

गोरखपुर (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रुद्राभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की है। इसकेे बाद उन्होंने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाकर लोकमंगल की कामना की थी। सोमवार को भी उनकी दिनचर्या प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना से शुरू हुई। इस निमित उन्होंने गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से जनकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान मठ के प्रथम तल स्थित शक्ति मंदिर में सम्पन्न हुआ।

रुद्राभिषेक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद गए और एक-एक कर सब की बात सुनी। सबको आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हर समस्या का जल्दी और गुणवत्तापूर्ण समाधान होगा। कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस्टीमेट उपलब्ध होते ही भरपूर मदद की जाएगी। पैसे के अभाव में किसी का इलाज बाधित नहीं होने दिया जाएगा। जमीन कब्जाने की कुछ शिकायतों पर उन्होंने कहा कि सरकार हर गरीब के साथ खड़ी है। जमीन कब्जा करने या दबंगई करने वालों को कानूनी सबक मिलेगा।

डा. आमोदकांत

RELATED ARTICLES

Most Popular