Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेश लोक कल्याण का संकल्प लेकर निकली कांग्रेस की पंचक्रोशी यात्रा पहुंची तीसरे...

 लोक कल्याण का संकल्प लेकर निकली कांग्रेस की पंचक्रोशी यात्रा पहुंची तीसरे पड़ाव रामेश्वर

वाराणसी(हि.स.)। लोक कल्याण का संकल्प लेकर निकली कांग्रेस की पंचक्रोशी यात्रा रविवार को तीसरे पड़ाव रामेश्वर महादेव के दरबार में पहुंची।

पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय राय के नेतृत्व में निकली पांच दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने रामेश्वर महादेव का विधि विधान पूर्वक दर्शन-पूजन कर मत्था टेका। अजय राय सहित सभी कार्यकर्ता यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।

यात्रा मार्ग पर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों ने भी पूर्व विधायक अजय राय समेत यात्रा कर रहे सभी पदाधिकारियों पर पुष्पवर्षा की। पूर्व विधायक रास्ते में नागरिकों का हाल भी पूछते रहे। उन्होंने बताया कि मैं काशी की इस पौराणिक और आध्यात्मिक पहचान को कभी भी खंडित नहीं होने दूंगा । मुझे इस बात का अफ़सोस है कि आज काशी के आध्यात्मिक स्वरूप को फैशन और बाजारवाद से जोड़कर उसकी आध्यात्मिकता को खंडित किया जा रहा है। धर्म कभी भी राजनीति और पैसा का माध्यम नहीं हो सकता।

यात्रा में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडेय, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, राजीव गौतम, घनश्याम सिंह, श्री प्रकाश सिंह, श्याम बाबू सिंह, मनीष मोरोलिया, वसीम अंसारी, अरुण सिंह, पप्पू सिंह, विजय सिंह,आनंद सिंह रिंकू, दीना सिंह आदि शामिल है।

श्रीधर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular