Saturday, February 14, 2026
Homeकानपुरलोकसभा, विधानसभा एवं निकाय चुनाव में अनुसूचित वर्ग का भाजपा के साथ...

लोकसभा, विधानसभा एवं निकाय चुनाव में अनुसूचित वर्ग का भाजपा के साथ है समर्थन: असीम अरुण

कानपुर (हि.स.)। लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव में अनुसूचित वर्ग ने भाजपा को समर्थन दिया है और आने वाले चुनावों में भी उनका समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति के सम्मेलन को 28 अक्टूबर को संबोधित करेंगे। यह बात गुरुवार को भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचे उप्र सरकार के समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा।

भाजपा की सरकार सदैव गरीबों एवं समाज से पीछे छूट जाने वाले अनुसूचित वर्ग के लिए कई कल्याणकारी सरकारी योजनाएं शुरू किया है। इसके साथ ही भाजपा सभी वर्गों के लिए बगैर भेदभाव के सरकारी योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पिछड़े वर्ग, अनुसूचित वर्ग के ऐसे गरीब बच्चे आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए निःशुल्क कोचिंग केन्द्र पूरे प्रदेश में संचालित किये जा रही है।

उन्होंने कहा कि कानपुर के किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ आज बैठक करके चर्चा की गई।

इस मौके पर भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल समेत कानपुर दक्षिण और उत्तर के पदाधिकारियों के साथ गहन चर्चा की। इसके बाद वह यहां से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

राम बहादुर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular