Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024 में ढ़ह जायेगा मैनपुरी का किला : मनीष शुक्ला

लोकसभा चुनाव 2024 में ढ़ह जायेगा मैनपुरी का किला : मनीष शुक्ला

लखनऊ (हि.स.)। रामपुर विधानसभा चुनाव हारने के बाद सपा ने प्रशासन पर चुनाव हरवाने का आरोप लगाया है। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने टिप्पणी की है। भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मैनपुरी का किला ढ़ह जायेगा।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मैनपुरी और खतौली जीत गये तो प्रशासन और ईवीएम ठीक। रामपुर हार गये तो प्रशासन ने हरवा दिया। यह अखिलेश यादव की राजनैतिक अपरिपक्वता की निशानी है। मैनपुरी में सहानुभूति का वोट अखिलेश को एक बार तो मिल गया लेकिन बार-बार नहीं मिलेगा। जैसे आजम खान का किला ढ़ह गया वैसे 2024 में मैनपुरी का किला ढ़ह जायेगाा।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular