Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री समेत पार्टी...

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद

लखनऊ (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की अहम बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को शुरू हो चुकी है।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं।

इस बैठक में पार्टी के आगामी अभियानों व कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। आगामी अभियानों व कार्यक्रमों को प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल से लेकर बूथ तक की प्रभावी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जायेगा। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा तेलांगाना में संपन्न भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के निर्णयों से पार्टी पदाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आगे चलने वाले पार्टी के अभियानों और कार्यक्रम के संबंध में इस बैठक में चर्चा होगी।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बैठक में शामिल होने से पूर्व कहा कि समाजवादी पार्टी डूबता हुई जहाज है वहां न कोई नीति है न कोई कार्यक्रम है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के चतुर्मुखी विकास के लिए हमारी सरकार जनहित में काम कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular