Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव से पहले मायावती बुधवार को लखनऊ में करेंगी बैठक

लोकसभा चुनाव से पहले मायावती बुधवार को लखनऊ में करेंगी बैठक

– बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश और देश में बदलते राजनीति हालात को देखते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को एक बैठक करने जा रही हैं। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष, जिलों के कॉर्डिनेटर शामिल होंगे।

लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को होने वाली बैठक के बारे में बसपा प्रमुख ने स्वयं इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश व देश में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात, उससे सम्बंधित खास घटनाक्रमों एवं समीकरणों के साथ ही आगामी लोकसभा आम चुनाव की तैयारी को लेकर बीएसपी यूपी स्टेट, सभी मण्डल तथा सभी ज़िला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्त्वपूर्ण रणनीतिक बैठक बुधवार को लखनऊ में आयोजित की गई है। बसपा की यह बैठक 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक से पहले हो रही है।

साल के अंत तक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल 2024 की शुरुआती माह में देश में लोकसभा चुनाव होंगे। वहीं विपक्षी दल एकजुट होकर एनडीए को सत्ता से बाहर करने के लिए प्लान बना रहे हैं।

दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular