महराजगंज (हि.स.)। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में 95 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार होने वाली लगभग डेढ़ दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया है। लोकसभाध्यक्ष चुनाव से पहले जिले के सभी सड़कों को दुरुस्त कर लेने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रीय सांसद तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लेहड़ा से पुरंदरपुर दक्ष तथा नौतनवा के एकसडवा से जंगल गुलरिया तक के पिच का शिलान्यास करते हुए कहा कि मोदी तथा योगी सरकार में विकास को गति मिली है। मैं भी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। चुनाव में किए गए सभी वादों को लोकसभा चुनाव से पहले पूरा कराने का काम होगा। क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि एक भी सड़क टूटी नहीं रहेगी। खराब हो चुकी अधिकांश सड़कों का मरम्मत न कराकर उनका नए सिरे से निर्माण कराने की कोशिशें जारी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत क्षेत्र की प्रमुख सड़कों का निर्माण तेजी से होगा। अभी यह शुरुआत है। आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्येक विधानसभा में जनसमस्याओं को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य होना है। इनमें सभी जनप्रतिनिधियों के जनता से किए गए वादों के अनुसार कार्यों को पूरा कराया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक ऋषि कुमार त्रिपाठी, फरेंदा के विधायक पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा भाजपाई उपस्थित रहे।
आमोद
