Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम से उतरेगी - भूपेन्द्र...

 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम से उतरेगी – भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार में सक्रिय मंत्रियों के लोकसभा का टिकट पाने की पूरी सम्भावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरे पर गये प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम से उतरेगी। उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें हम जीतेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने विपक्ष में सक्रिय राजनीतिक दलों को मौसमी पार्टियां बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के बल पर खड़ी हुई है। पार्टी को कार्यकर्ता चलाते हैं। दूसरी पार्टियों में वंशवाद है। नेता पार्टी चलाते रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जो विपक्ष की पार्टियां हैं, वे मौसमी पार्टियां साबित होंगी।

मंत्रिमंडल विस्तार के प्रश्न पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने दो टूक कहा कि जो उत्तर प्रदेश सरकार के सक्रिय मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो उनके स्थान पर दूसरे चेहरों को स्थान मिलेगा। बाकि लोकसभा के टिकट के लिए चयन केन्द्रीय नेतृत्व ही करेगा।

शरद/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular