Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव में आईटी और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की अहम भूमिका...

लोकसभा चुनाव में आईटी और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की अहम भूमिका : जितेंद्र सिंह

– भाजपा जिला व महानगर के पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने किया संबोधित

मुरादाबाद (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा मुरादाबाद जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा प्रवास पर मुरादाबाद आए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विज्ञान कार्मिक लोक शिकायत राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कमल खिले इस मंशा को लेकर हमें अभी से जुट जाना हैं। प्रत्येक बूथ पर आईटी विभाग और सोशल मीडिया विभाग के दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए। इस चुनाव में आईटी और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी।उन्होंने आगे कहा कि बूथों पर और शक्ति केंद्र पर काम करने वाले जो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं उनके स्थान पर सक्रिय लोगों को लगाया जाए।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सतपाल सिंह सैनी, लोकसभा प्रभारी अशोक पाल, लोकसभा संयोजक डॉ विशेष गुप्ता, महानगर प्रभारी वाई पी सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, निवर्तमान मेयर विनोद अग्रवाल, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, हरीश जाटव, सुनीता शर्मा, अजय वर्मा आदि उपस्थित रहे।

निमित

RELATED ARTICLES

Most Popular