Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: बृजेश पाठक

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: बृजेश पाठक

– सभी अस्पतालों में बनाये जाएंगे मेडिकल कॉलेज

गाजियाबाद(हि.स.)। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को यहां कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू कर देनी चाहिए । उन्होंने सुझाव दिया कि जो भी विधानसभा बूथ कमजोर है उसको मजबूत किए जाने पर फोकस किए जाने की जरूरत है।

श्री पाठक पांडव नगर स्थित श्रीजी होटल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद वीके सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूती देने में कोई कसर ना छोड़े और बूथ स्तर पर संगठन को इतना मजबूत करने की दूसरे दलों के लिए कुछ करने को ही ना बचे।

बृजेश पाठक ने इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वास्थ विभाग में पहले से काफी सुधार आया है। आज आम आदमी का विश्वास सरकारी डॉक्टरों पर बढ़ा है यही कारण है कि आज सरकारी डाॅक्टरों के पास 200 से 300 संख्या में मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं लगातार बढ़ रही है। रेफर किये जाने पर अंकुश लगा है । अस्पतालों में यदि किसी मरीज को बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया जाता है तो उसे इस बात का रिकॉर्ड एक रजिस्टर में घटना होगा। साथ ही यह रिकॉर्ड भी रखना होगा कि उसका दूसरे अस्पताल में रेफर करने के लिए क्या कारण रहा।

बृजेश पाठक ने कहा कि जिन नए जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है उनमें मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है और बहुत जल्द इस काम को अंजाम दिया जाएगा।

सांसद वीके सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। जरूरत इस बात की है कि पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यों की जानकारी आम जनता तक सलीके के साथ पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार के कार्यों से बेहद खुश है। इस मौके पर स्थानीय विधायक अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी,भाजपा के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल, गाजियाबाद प्रभारी अमित वाल्मिकी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular