Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा उपचुनाव के बाद गुरुवार को पहली बार आजमगढ़ जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा उपचुनाव के बाद गुरुवार को पहली बार आजमगढ़ जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ(हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकसभा उपचुनाव में विजय के बाद पहली बार गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचेंगे।

सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 04 अगस्त (गुरुवार) को आजमगढ़ पहुंचेंगे। अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। संगीत के मामले में मशहूर हरिहरपुर घराने को जानने के लिए हरिहरपुर गांव में भी जाएंगे। इस दौरान वे शहर के आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular