Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकतांत्रिक क्रांति लाएगी जनता : अखिलेश

लोकतांत्रिक क्रांति लाएगी जनता : अखिलेश

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उप्र की जाग्रत जनता लोकतांत्रिक क्रांति लाएगी।

समाजवादी पार्टी को 2022 में उत्तर प्रदेश की सत्ता पर पहुंचाने के लिए अध्यक्ष अखिलेश यादव दिन रात पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं और प्रदेश की वर्तमान सरकार पर ट्वीट के माध्यम से निशाना भी साध रहे हैं।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि हर बूथ पर यूथ का ऐलान, जन-मन विजय अभियान। 22 के चुनाव से पहले सपा की युवा शक्ति उप्र के हर बूथ पर जन-जागरण करेगी। उन्होंने कहा कि सपा के सिद्धांतों और कामों के आधार पर जन-जन का मन जीतकर हर बूथ पर ‘जन-मन विजय अभियान’ की सफलता भी सुनिश्चित करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular