Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयलेफ्टिनेंट जनरल खंडूरी होंगे सेना की पश्चिमी कमान के नए कमांडर

लेफ्टिनेंट जनरल खंडूरी होंगे सेना की पश्चिमी कमान के नए कमांडर

– पहली बार सेना की वायु रक्षा कोर के अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया गया

नई दिल्ली (हि.स.)। सेना ने लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी को पश्चिमी कमान का नया कमांडर नियुक्त किया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह की जगह लेंगे जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह सेना के वायु रक्षा कोर के पहले अधिकारी हैं, जिन्हें बल में कमांडर-इन-चीफ रैंक पर नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल नव के खंडूरी को चंडीमंदिर में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के अगले प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब सरकार ने सेना की वायु रक्षा कोर के एक अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया है। जनरल नव के खंडूरी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह की जगह लेंगे, जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह इसके पहले सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के कमांडर थे। खंडूरी ने सितंबर 2019 में सुकना स्थित त्रिशक्ति कोर के कमांडर के रूप में कार्यभार संभाला था।

जनरल खंडूरी ने ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एंड स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट के महानिदेशक के रूप में भी काम किया है। जनरल खंडूरी देहरादून में राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के पूर्व छात्र हैं। देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी से स्नातक होने के बाद उन्हें दिसंबर 1983 में सेना के वायु रक्षा विंग में कमीशन किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular