Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरलेखा जांच न कराने वाले प्रत्याशियों की होगी जमानत राशि जब्त

लेखा जांच न कराने वाले प्रत्याशियों की होगी जमानत राशि जब्त

तीन माह के भीतर अपने खर्चे का लेखा परीक्षण करा लें सभी प्रत्याशी

संवाददाता

बलरामपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी व प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा (त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन) विनोद कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में निर्वाचन व्यय लेखे से सम्बन्धित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा सम्बन्धी दिशा निर्देश जारी किये गये थे। इस क्रम में सभी प्रत्याशियों को निर्वाचन के पूर्व अवगत कराया गया था कि सदस्य क्षेत्र पंचायत एवं सदस्य जिला पंचायत के व्यय लेखे का परीक्षण जिला स्तरीय कमेटी एवं सदस्य ग्राम पंचायत एवं प्रधान ग्राम पंचायत के लेखे का परीक्षण तहसील स्तरीय कमेटी द्वारा किया जायेगा। लेखे के परीक्षण की अवधि निर्वाचन की समाप्ति के तीन माह के भीतर निर्वाचन से सम्बन्धित व्यय लेखा रजिस्टर बाउचर सहित प्रस्तुत करना होगा। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में उक्त से सम्बन्धित प्रत्याशी निर्वाचन परिणाम घोषणा की तिथि से तीन माह के अन्दर उक्तानुसार उपस्थित होकर व्यय लेखे का परीक्षण हेतु निर्देश दिये गये है, किन्तु व्यय परीक्षण हेतु अभी संख्या लगभग नगण्य है। सभी सम्बन्धित प्रत्याशी निर्धारित समयान्तर्गत व्यय परीक्षण अवश्य करा लें। व्यय परीक्षण न कराने पर जमानत धनराशि जब्त करने सम्बन्धी नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कमेटी व्यय लेखा परीक्षण हेतु विनोद कुमार वरिष्ठ कोषाधिकारी मोबाइल नम्बर 8765923661 एवं तहसील स्तरीय कमेटी व्यय लेखा परीक्षण हेतु सदर तहसील प्रदीप कुमार वित्त एवं लेखाधिकारी मोबाइल नम्बर 7906234338, तुलसीपुर तहसील राम शर्मा खण्डीय लेखाधिकारी मोबाइल नम्बर 9807289500 एवं उतरौला तहसील राम लखन खण्डीय लेखाधिकारी मोबाइल नम्बर 7905046029 से सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डीएम, एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular