मथुरा(हि.स.)। शहर कोतवाली पुलिस ने झूठी लूट की सूचना देने वाले दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार दोपहर को बताया कि नौ जुलाई की रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि के.आर. माण्टेसरी स्कूल के पास दो युवकों के साथ लूट की घटना हो गई। एक्शन में आई पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और निरीक्षण कर घटना के खुलासे के लिये सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। जांच में लूट की घटना कहीं भी सच साबित होती नजर नहीं आई तो पुलिस ने शिकायतकर्ता से पूछताछ की।
सपा खाना कठौती निवासी सोनू चौधरी, अमित बघेल ने पुलिस को बताया कि भरतपुर राजस्थान अपने साथी सद्दाम, अरमान, मुईम, लाला निवासीगण मच्छली फाटक के साथ अनैतिक कार्य करने के लिये गये थे। वहां पर अचानक पुलिस की दबिश पड़ गयी और वहां बाइक छोड़कर भाग आये। मोटर साईकिल राजस्थान में पकडे जाने की डर से कही हम फंस न जाये इस कारण हमने स्कूल के पास यह झूठी लूट की सूचना पुलिस को दी। कथित लूट की घटना में बतायी गई मोटर साईकिल ग्राम बगधारी भरतपुर राजस्थान से बरामद कर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
महेश/दीपक/मोहित
