Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलूट के पैसे को अपनी शान-ओ-शौकत पर खर्च करता था बैजनाथ, गिरफ्तार

लूट के पैसे को अपनी शान-ओ-शौकत पर खर्च करता था बैजनाथ, गिरफ्तार

– स्वाट व झगहा पुलिस ने बोहाबार तिराहे से गिरफ्तार किया

– तमंचा और 9 हजार 100 नकद बरामद

गोरखपुर (हि.स.)। झंगहा पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोमवार को लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह काफी दिनों से फरार चल रहा आरोपी बैजनाथ पुत्र राजमोहन यादव पुलिस को चकमा देने में माहिर बताया जा रहा है। यह आरोपी झगहा थाना क्षेत्र में 24 सितम्बर व गगहा थाना क्षेत्र में 07 सितम्बर को हुए लूट की घटना का आरोपी है।

सोमवार को क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय ने पुलिस लाइन स्थित वाइट हाउस सभागार में बताया कि झंगहा थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 347/21 में भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 504, 506 तथा गगहा थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 362/2021 में भारतीय दंड संहिता की धारा 392, 504, 506 और 411 में निरुद्ध है। यह इन संबंधित मामलों में फरार चल रहा था। लेकिन सोमवार को पुलिस ने बैजनाथ पुत्र राजमोहन यादव, निवासी खोरमा, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी गिरफ्तारी बोहाबार तिराहे से हुई।

बताया कि अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा, जिंदा कारतूस और 09 हजार 100 रुपये नगद बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस का दावा है कि आरोपी बैजनाथ लूटे हुए पैसे को वह अपनी शान-ओ-शौकत पर खर्च करता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular