Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलुभावने वादों व बहकावों में न आएं तो बेहतर : मायावती

लुभावने वादों व बहकावों में न आएं तो बेहतर : मायावती

लखनऊ(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि बसपा के कार्यकर्ता लुभावने वादों व बहकावों में जनता न आएं तो बेहतर होगा।

कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में विरोधी पार्टियों का जनविरोधी चाल, चरित्र, चेहरा एवं दोमुहापन पुन: उजागर हुआ है। वे रोजी-रोजगार, बेरोजगारी व महंगाई आदि की पहाड़ जैसी समस्याओं को दूर कर अच्छे दिन की बात नहीं, बल्कि धार्मिक-जातीय भेदभाव व नफरती बातें करके वोट मांग रहे हैं, जो कतई भी उचित नहीं है।

मायावती ने आगे कहा कि यूपी की जनता ने पहले सपा और फिर भाजपा की सत्ता के पिछले 10 साल जंगलराज, अराजकता, अहंकार, जातीय व धार्मिक द्वेषपूर्ण भेदभाव आदि के बहुत संकट भरे गुजारे हैं। इसलिए अब इनके किसी भी लुभावने वादों एवं बहकावों आदि में नहीं आएं तो बेहत्तर होगा।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular