Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलीकेज सिलेंडर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत, युवक झुलसा

लीकेज सिलेंडर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत, युवक झुलसा

– लग्न वाले घर में लगी आग से मातम में बदली खुशियां

आगरा (हि.स.)। सिकंदरा में रविवार को सगाई वाले घर में उस वक्त मातम में तब्दील हो गया, जब सिलेंडर में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के बांई का बाजार स्थित सुंदरवन कॉलोनी में रहने वाले मदन कुमार के बेटे का रविवार को लग्न समारोह है। घर में मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ और सुबह से घर में तैयारियां चल रही हैं।

पड़ोस के खाली मकान में हलवाई काम कर रहे थे। दोपहर 12:30 बजे के आसपास अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर आग लग गई। इसकी चपेट में आकर नगला बूढ़ी निवासी शीला और लीला झुलस गई। हलवाई कैलाशी भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह सिलेंडर में लगी आग बुझाकर झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

श्रीकांत/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular