Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलाश पर राजनीति कर रही सपा और बसपा : भाजपा विधायक

लाश पर राजनीति कर रही सपा और बसपा : भाजपा विधायक

परिजनों की आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयार हो गया 10 लाख रुपये का चेक

कानपुर (हि.स.)। गोरखपुर में कानपुर के युवा व्यापारी की हत्या पर सपा और कांग्रेस लाश पर राजनीति कर रही है। योगी सरकार में चाहे जिस स्तर का दोषी हो उसे किसी भी प्रकार की सहूलियत नहीं दी जाती। सपा और कांग्रेस लाश पर राजनीति न करे वैसे भी इन पर जनता का विश्वास उठ चुका है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है और गुरुवार को मुख्यमंत्री परिजनों से मिलेंगे। इसके साथ ही परिजनों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर 10 लाख रुपये का चेक बनकर तैयार हो गया है। यह बातें बुधवार को भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कही।

बर्रा के रहने वाले युवा व्यापारी मनीष गुप्ता का शव बुधवार को उनके आवास पर पहुंच गया है। इसके बाद सपा और कांग्रेस ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। आरोप रहा कि पुलिस ने पीट-पीट कर युवा व्यापारी की हत्या कर दी। इससे पहले मृतक के परिजनों ने भी ऐसा ही आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख गोविन्द नगर से भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी मौके पर पहुंचकर परिवार से वार्ता की तथा क्षेत्र के लोगों से बातचीत की। मनीष गुप्ता की पत्नी ने कहा हम मुख्यमंत्री जी से मिलना चाहते हैं एक सरकारी नौकरी और मुआवजा हमको प्राप्त होना चाहिए। केस गोरखपुर से कानपुर ट्रांसफर होना चाहिए। विधायक ने बताया कि तीनों बातों का संज्ञान तुरंत जिलाधिकारी को और मुख्यमंत्री को मौके से ही फोन के द्वारा दिया गया। परिवार की मांग पर विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलने का समय निहित करा दिया और सरकारी नौकरी तथा मुआवजे की बात मुख्यमंत्री को बताई। इसके बाद अविलंब 10 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनकर तैयार हो गया।

विधायक ने कहा कि लाश पर राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी के और कांग्रेस के लोगों ने उस परिवार को आज आज अंतिम संस्कार से वंचित रखा। विधायक ने कहा कि अभी भी जो भी यथासंभव होगा यह हमारा परिवार है और मैं उनका अभिभावक हूं। अभिभावक होने के कारण से परिवार के लिए यथासंभव अपनी सरकार के माध्यम से मुख्यमंत्री के अनुकंपा से उनकी भरपूर मदद करने का प्रयास करूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular