नेशनल डेस्क
नई दिल्ली. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत शनिवार को गंभीर रूप से खराब हो गई. उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है. लालू यादव को एयर एंबुलेंस के जरिए रांची एम्स से दिल्ली लाया गया है. इस दौरान उनके साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं. गौरतलब है कि फेंफड़ों में संक्रमण और किडनी से जुड़ी समस्याओं से वे लंबे समय से परेशान हैं और गुरुवार रात से ही उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद उनको डॉक्टरों की निगरानी में रिम्स रांची में रखा गया था. एम्स दिल्ली के डॉक्टरों के अनुसार लालू यादव की उम्र ज्यादा होने के चलते समस्या ज्यादा हैं. इसे देखते हुए कार्डियोलॉजिस्ट, लंग्स और किडनी स्पेशलिस्ट की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया है.
रांची में उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद लालू प्रसाद यादव को रिम्स के डॉक्टरों ने एम्स दिल्ली रैफर किया था. जिसके बाद उन्हें तुरंत एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया. इस दौरान कोर्ट से उनके साथ राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी को भी साथ आने की इजाजत दी गई. दिल्ली पहुंचने पर लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू जी की तबियत गुरुवार रात से ही खराब चल रही थी. शनिवार को उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें एम्स दिल्ली लेकर आए हैं और आगे का इलाज उनका यहीं किया जाएगा. इससे पहले रांची में जेल प्रशासन ने एक महीने के लिए लालू को एम्स भेजने की अनुमति दी थी. जेल आईजी बिरेन्द्र भूषण ने रिम्स निदेशक को चिट्ठी लिखकर इसकी इजाजत दी थी. रिम्स प्रबंधन ने जेल प्रशासन से लालू की खराब तबीयत को देखते हुए उन्हें अविलंब दिल्ली ले जाने का आग्रह किया था. रिम्स में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद ने बताया था कि लालू यादव की स्थिति फिलहाल स्थिर है. लेकिन आगे स्वास्थ्य बिगड़ा तो रिम्स में व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. इसलिए मेडिकल बोर्ड ने उन्हें एम्स भेजने का फैसला किया था. उन्होंने कहा कि निमोनिया की वजह से लालू यादव के लंग्स में पानी हो सकता है.
यह भी पढ़ें : फिर बदली जा रही राम मंदिर नीव की डिजाइन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
