Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यलालू कैद से रिहा, अभी एम्स में कराएंगे इलाज

लालू कैद से रिहा, अभी एम्स में कराएंगे इलाज


नई दिल्ली । चारा घोटाले से जुड़े केस में दिसंबर 2017 में जेल भेजे गए लालू यादव आखिरकार सवा तीन साल बाद रिहा हो गए। उनकी रिहाई के ऑर्डर गुरुवार को ही दिल्ली एम्स भेज दिए गए थे, जहां उनका इलाज चल रहा है। अब एम्स को रिहाई के ऑर्डर की हार्ड कॉपी भी मिल गई है। अब लालू कैद से आजाद हैं, लेकिन परिवार ने उन्हें फिलहाल एम्स में रखने का फैसला लिया है। उनकी तबीयत खराब है। लगातार डॉक्टरी देखभाल की जरूरत है। आगे डॉक्टरों की सलाह पर ही उन्हें अस्पताल से बाहर लाया जाएगा। लालू के रिहा होने के बाद उन्हें राज्यसभा सांसद बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर रखने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। एम्स में 25 जनवरी से लालू का इलाज चल रहा है। परिवार ने बताया कि अभी राजद प्रमुख को पटना नहीं भेजा जाएगा। उनकी तबीयत लगातार खराब रही है और कोरोना की स्थिति को देखते हुए कोई जोखिम नहीं उठाया जा सकता है।
पटना में समर्थकों की भीड़ बढऩे का डर
परिवारवालों को इस बात का डर है कि यदि लालू पटना आते हैं तो उनके समर्थकों की भीड़ बढ़ जाएगी। राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर हजारों की भीड़ हर रोज रहेगी। ऐसे में लोगों में संक्रमण फैलने का डर रहेगा। लालू यदि पटना में रहेंगे तो पार्टी नेता और दूसरे लोग भी आवास पर आ जाएंगे। उन्हें मना नहीं किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular