Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलापता बेटे की बरामदगी को परिजनों का हंगामा

लापता बेटे की बरामदगी को परिजनों का हंगामा

मेरठ(हि.स.)। चार दिन से लापता बेटे का कुछ पता नहीं चलने पर आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने थाना पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एसएसपी ने सीओ सरधना को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सरधना थाना क्षेत्र के पोहल्ली गांव के लोगों ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को मिलकर गांव निवासी गोविंद ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा अनिकेत 18 मार्च को किसी काम से घर से गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाशने के बाद भी अनिकेत का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सरधना थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक अनिकेत का कुछ पता नहीं लगा पाई है। फरियाद लेकर जाने पर थाने से पुलिसकर्मी उन्हें धमका कर भगा देते हैं। बेटे की बरामगदी नहीं होने से पूरा परिवार परेशान है।

एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से सुनकर सीओ सरधना से मामले में तेजी से कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी ने अनिकेत की जल्दी ही बरामदगी कराने का आश्वासन दिया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular