Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलाठीचार्ज प्रकरण में वकीलों का गुस्सा बरकरार, हड़ताल

लाठीचार्ज प्रकरण में वकीलों का गुस्सा बरकरार, हड़ताल

मेरठ(हि.स.)। हापुड़ में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज पर वकीलों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। हापुड़ के वकीलों के समर्थन में मेरठ बार एसोसिएशन और जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।

29 अगस्त को हापुड़ में प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद पूरे प्रदेश में अधिवक्ताओं ने हड़ताल शुरू कर दी। लाठीचार्ज कराने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता आंदोलन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अधिवक्ताओं से वार्ता के बाद हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ का तबादला कर दिया लेकिन वकीलों का गुस्सा शांत नहीं हो पा रहा है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अधिवक्ता हड़ताल पर हैं।

मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवरपाल शर्मा, महामंत्री विनोद चौधरी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवदत्त जोशी और महामंत्री विमल तोमर के नेतृत्व में हुई बैठक में सोमवार को भी हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सोमवार को भी मेरठ में वकील हड़ताल पर रहे। वकीलों ने साफ कहा कि जो भी अधिवक्ता हड़ताल तोड़ेगा, उस पर अर्थदंड लगाया जाएगा। आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर महावीर त्यागी, मनोज गुप्ता, अनुज त्यागी, रामकुमार शर्मा, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular