Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलाखों की नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार

लाखों की नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रयागराज। नशीली दवा की तस्करी करने के मामले में बुधवार देर शाम खुल्दाबाद थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लाखों की नशीली दवा बरामद की गई है।
गिरफ्तार आरोपित शहर के शाहगंज निवासी फैजखान पुत्र रईस खान है। पुलिस टीम ने युवक के कब्जे से 45 पेटी नशीली दवा बरामद की, जिसमें कुल 5,400 शीशी मिली हैं। दवा कीमत लाखों में बताती जा रही है।
खुल्दाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत देर शाम लाखों की नशीली दवा बरामद की गई। नशीली दवा की तस्करी करने वाला युवक इसे डीसीएम से ले जा रहा था।, उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular