वाराणसी (हि.स.)। श्री श्याम मंडल की ओर से बुधवार को श्याम ध्वज पताका शोभायात्रा निकाली गई। 11 दिवसीय शोभायात्रा का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष दीपक बजाज, मंत्री अजय खेमका, प्रवीण खरिया आदि ने पूजा आरती कर किया। मैदागिन स्थित बाल पातालेश्वर हनुमान मंदिर में प्रभु के चरणों में ध्वज का समर्पित कर भक्तों को देने के बाद निकली प्रभात फेरी लक्सा स्थित श्री श्याम मंदिर तक गई।
मंदिर में प्रभु के चरणों में ध्वज अर्पित कर आरती उतारने के साथ श्याम चालीसा का पाठ किया गया। मंदिर के पुजारी संजय ने विधिवत पूजा पाठ किया। संस्था के पदाधिकारी सुरेश तुलस्यान, संतोष अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा पर पूरे राह भक्तों ने आरती उतारने के साथ पुष्प वर्षा की। उन्होंने बताया कि यह 11 दिवसीय प्रभात फेरी 21 वर्षों से लगातार निकलती आ रही है। प्रभात फेरी प्रतिदिन तीन नवम्बर तक सुबह छह बजे निकाली जायेगी। चार नवंबर को भव्य शोभायात्रा बाल पातालेश्वर हनुमान मंदिर से लक्सा स्थित श्याम मंदिर तक निकलेगी।
श्रीधर
