Friday, February 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलश्करगाह में लड़ाई तेज, अफगान सेना ने मारे 303 आतंकी

लश्करगाह में लड़ाई तेज, अफगान सेना ने मारे 303 आतंकी

इंटरनेशनल डेस्क

काबुल। अफगानिस्तान में प्रांतीय राजधानियों पर कब्जे के लिए चल रही लड़ाई के दौरान लश्करगाह में खून-खराबा बढ़ गया है। मौजूदा स्थिति में 17 प्रांतों की राजधानी खतरे में हैं। इधर अफगान सरकार ने दावा किया है कि उसने 24 घंटे में 303 तालिबान आतंकियों को ढेर कर दिया है। हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्करगाह में आठ दिन से लगातार युद्ध चल रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अफगान सेना को यहां कब्जा बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत लगानी पड़ रही है। प्रांतीय परिषद के प्रमुख अताउल्लाह अफगान ने टोलो न्यूज को बताया कि लश्करगाह के पीडी 1 में पुलिस मुख्यालय, गवर्नर कार्यालय और जेल के पास तालिबान आतंकियों से अफगान सेना का आमने-सामने युद्ध चल रहा है। इसका नागरिक भी शिकार हो रहे हैं। अब तक यहां 40 से ज्यादा नागरिकों की हत्या कर दी गई है, सौ से ज्यादा घायल हुए हैं। अफगान सेना ने अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखने के लिए हवाई हमले भी किए हैं। यहां 75 से ज्यादा आतंकी मारे जाने का दावा किया गया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान जमीन पर चल रही लड़ाई के साथ सेना ने हवाई हमले भी किए हैं। इसमें 303 आतंकियों को मार दिया गया। 125 आतंकी घायल हुए हैं। आतंकियों के मरने का यह आंकड़ा सभी प्रांतों का है। मंत्रालय ने हवाई हमले के दो वीडियो भी साझा किए हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular