Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलविवि के कुलपति डा. आलोक राय से मिले धर्मपाल

लविवि के कुलपति डा. आलोक राय से मिले धर्मपाल

लखनऊ(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफ़लतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन” अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आलोक राय से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन ने लविवि के कुलपति को सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया व पुस्तक भेंट की।

विदित हो कि प्रदेशभर में भाजपा का महाजनसंपर्क अभिचान चल रहा है। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी संपर्क से समर्थन अभियान के तहत समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मिलकर पार्टी के पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आलोक राय से मिलकर उनका समर्थन मांगा।

बृजनन्दन/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular