Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशललितपुर : महिलाओं का शराब की दुकान पर धावा, तोड़फोड़

ललितपुर : महिलाओं का शराब की दुकान पर धावा, तोड़फोड़

ललितपुर ( हि. स.) । कोतवाली सदर क्षेत्र मोहल्ला ख़िरकापुरा में स्थित देशी शराब की दुकान को हटाये जाने की मांग को लेकर रविवार दोपहर  करणी सेना व मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी। आबकारी अधिकारी के द्वारा दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया गया। तब कहीं जाकर आक्रोशित लोग मानें। 

कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला ख़िरकापुरा स्थित देशी शराब की दुकान को मोहल्ले से दूसरी जगह स्थानांतरित किए जाने की मांग लेकर रविवार को सुबह 11 बजे करणी सेना के जिलाध्यक्ष बंटू महाराज के नेतृत्व में मोहल्ले रि महिलाएं, बच्चे व पुरुष प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। यही नहीं अनेक महिलाओं ने पत्थरों व सब्बल से दुकान को तोड़ना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी लगते ही आबकारी अधिकारी सुभाष चन्द्र, क्षेत्राधिकारी सदर, शहर कोतवाल संजय शुक्ला, महिला थानाध्यक्ष स्वाति शुक्ला मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को समझाया। इस दौरान आबकारी अधिकारी सुभाष चन्द्र ने शीघ्र दुकान को मोहल्ले से दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर पर प्रदर्शनकारी माने। 
करणी सेना के जिलाध्यक्ष बंटू महाराज ने कहा कि मोहल्ले में देशी शराब की दुकान होने से छोटे बच्चे बिगड़ रहे हैं। वहीं दुकान के सामने शराबियों का जमावड़ा रहता है और उनके द्वारा आने जाने वाली महिलाओं से आए दिन छेड़खानी व अभ्रदता की जाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular