जुलूस प्रदर्शनों में बैलगाड़ी और तांगा प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे
ललितपुर उप्र कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आव्हान पर पूरे प्रदेश में महंगाई,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और वैक्सीन की किल्लत जैसे आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने ललितपुर नगर में जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महंगाई को लेकर 7 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश में प्रदर्शनों की श्रंखला चला रही है और इसी क्रम में आज 12 जुलाई को ललितपुर के प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन किए गए इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी और उसके फ्रंटल संगठनों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और पूरे नगर में मोदी-योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए महंगाई को कम करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला गया।इसी क्रम में एक जुलूस केलगुवां मार्ग से प्रारंभ हुआ और पिसनारी पर समाप्त हुआ जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत,बिट्टू राजा देवरान,महासचिव एड. राकेश रजक व नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार ने किया,जिसमें मुख्य अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार शामिल रहे।इसके अलावा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, किसान कांग्रेस,व्यापार कांग्रेस ,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे जबकि दूसरा जुलूस स्टेशन से प्रारंभ होकर नेहरू महाविद्यालय पर समाप्त हुआ जिसका नेतृत्व युवक कांग्रेस ने किया,दोनों जुलूस प्रदर्शनों में बैलगाड़ी और तांगा प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे।प्रदर्शनों से पूर्व कैलगुवां चौराहा पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह ने महंगाई, डीजल, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों किसानों के काले कानूनों के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली जबकि किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने वैक्सीन की कमी और बेरोजगारी पर अपने विचार व्यक्त किए। इसी क्रम में नवनीत किलेदार नगर अध्यक्ष ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए वर्तमान के पंचायत चुनाव में हुई सत्ताधारी दल के द्वारा गुंडागर्दी को बढ़ावा देने वाली नीति करार दिया और ऐसी नीति को लोकतंत्र पर प्रहार बताते हुए योगी,मोदी सरकार को जमकर कोसा।गोष्ठी को कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।जलूस प्रदर्शनों के दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत,पीसीसी बिट्टू राजा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल,उपाध्यक्ष दीक्षा परमार ,महासचिव राकेश रजक एडवोकेट,महासचिव पुनीत देवलिया एडवोकेट,पिछड़ा वर्ग प्रभारी ब्रजेश नामदेव, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक,सचिव मनीष श्रीमाली,शशिकांत दीक्षित,सचिव डा.राम सिंह यादव,जगभान सिंह बुंदेला,सुरजीत राजपूत किसान कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा,पिछड़ा वर्गअध्यक्ष पवन विश्वकर्मा,ब्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप रजक,सचिव गिरधारी कुशवाहा,गजेंद्र सिंह परमार ,राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष अजय कुशवाहा, रामभरोसे कुशवाहा,असलम खान,महेंद्र पनारी,चेतराम अहिरवार,रघुवीर सिंह राजपूत,गलफान खान,जगदीश कुशवाहा,बहादुर राजपूत,काशीराम पुलैया,बृजेश रजक,मुकेश रजक पार्षद,राजाबाबू बुंदेला, ब्लाक अध्यक्ष नागेश रजक, गनेश कुशवाहा,ब्रजेश मिश्रा, दीवान पुष्पेन्द्र सिंह,सुशील श्रीवास,जगन्नाथ झा,इमरान खान,मुकेश सिलगन, राजपाल सिंह ,कैलाश पटैल, हीरालाल सेंन,जगदीश कुशवाहा,राहुल सेंन, रवि कुशवाहा,जगन्नाथ झा, गंगाराम प्रधान,अमर यादव, मलखान सिंह राजपूत, भगवान सिंह राजपूत, सत्येंद्र राजपूत,देवेंद्र साहू,रामचरन सेंन,रामजीवन राजपूत,कुवंर लाल,सत्येंद्र सिंह राजा, जयराम अहिरवार,उमेश सहरिया,शिवलाल रैकवार,अनिरुद्ध राजपूत,जितेंद्र पनारी, कल्याण सिंह सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ललितपुर :महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी और वैक्सीन की किल्लत के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नगर में किया जोरदार प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
