एडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
ललितपुर। राष्टीय स्वयंसेवक संघ का अनुसंागिक संगठन समदृष्टि विकास अनुसंधान मण्डल सक्षम ललितपुर ने आज कोविड वैक्सीनेशन सेन्टरों पर पर बरती जा रही लापरवाही जिलाधिकारी का ध्यानाकर्षित किया। कलेक्टेट परिसर में कोविड प्रभारी एवं अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी को दिए ज्ञापन में प्रतिनिधिमण्डल ने अवगत कराया कि केन्द्रों पर सोशल डिस्टेंशिंग का पालन नहीं हो रहा है और केन्द्रों पर वैक्सीन की कमी हैजिसको दूर किया जाना नितांत जरूरी है। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमण्डल को बताया कि जनपद में वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक है और नियमित समीक्षा जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में हो रही है। उन्होने नागरिकों से आग्रह किया कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें एवं करोना की तीसरी लहर के प्रति सावधान रहें। उन्होने भीड भाड से बचने एवं मास्क के मा/यम से सोशली डिस्टेंशिंग का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया।प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष अक्षय अलया, महामंत्री अजय जैन साइकिल, शिव कुमार चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष डा0 तेजस्व श्रीवास्तव नगर मंत्री दीपक सिंघई बाबी, जिला मंत्री ध्रुव साहू, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र जैन डिस्को,महेश पटैरिया, महेन्द्र त्रिपाठी,रविराजा,संजीव सौरया,अमित जैन, रवीन्द्र जैन, डा0 दीपक पस्तोर,डा0 जैन विरधा, एड.वद्री पाठक, राघवेन्द्र चौबे, वैभव जैन विनोद जायसवाल,मनोज सिंघई आदि मौजूद रहे।
ललितपुर : कोविड वैक्सीनेशन सेन्टरों पर पर बरती जा रही लापरवाही पर प्रतिनिधिमंडल ने जताई चिन्ता
RELATED ARTICLES
