Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलम्बी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार बलिया को मिल गए नए DIOS

लम्बी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार बलिया को मिल गए नए DIOS

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। एक माह के लंबे इंतजार के बाद बलिया को नया जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) मिल गया। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से जारी आदेश में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर के उप प्राचार्य रावेंद्र सिंह बघेल को जिला विद्यालय निरीक्षक बलिया बनाया गया है। उन्हें तत्काल तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक रहे बृजेश कुमार मिश्र को यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद निलंबित कर दिया गया था। उनके विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पेपर लीक होने से 24 जिलों में दोबारा परीक्षा करानी पड़ी थी, उसके बाद से बलिया जिला विद्यालय निरीक्षक का पद रिक्त चल रहा था, अब वहां तैनाती की गई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। नकल पर अंकुश लगाने के लिए शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बड़े पैमाने पर इंतजाम भी किए थे लेकिन, परीक्षा शुरू होने के छठे दिन ही इंटर अंग्रेजी का प्रश्नपत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्र को निलंबित करके गिरफ्तार कर लिया गया था। यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद शासन ने परीक्षा रद कर दी थी और जांच एसटीएफ को सौंपी थी। एसटीएफ ने डीआइओएस बृजेश कुमार मिश्र व एक स्थानीय पत्रकार समेत अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी। इसी दौरान निलंबित डीआइओएस बृजेश कुमार मिश्र के अकूत संपत्ति के मालिक होने का तथ्य सामने आया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी बृजेश मिश्र की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रहा है। बृजेश मिश्रा प्रयागराज और लखनऊ समेत कई जिलों में अकूत संपत्ति के मालिक हैं। प्रयागराज जिले में सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर के पास करोड़ों की कोठी है और झूंसी में कई एकड़ में उनका फार्म हाउस है। बिहार में भी उनके पास आलीशान माल होने की बात कही जा रही।

यह भी पढें : इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं अनुसूचित जाति के लाभार्थी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular