Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलद्दाख से प्रयागराज जा रही आर्मी जवानों से भरी जीप पलटी

लद्दाख से प्रयागराज जा रही आर्मी जवानों से भरी जीप पलटी

-कई जवान घायल, दो की हालत गंभीर

औरैया (हि. स.)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भीखेपुर नेशनल हाईवे पर लद्दाख से प्रयागराज जा रही एक आर्मी की जीप पलट जाने से उसमें सवार कई जवान घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अजीतमल अस्पताल एवं औरैया के 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां से दो जवानों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रेफर कर दिया गया है।

लद्दाख से इलाहाबाद जा रही आर्मी जवानों से भरी एक जीप नेशनल हाईवे के भीखेपुर गांव के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा उस समय हुआ जब जीप नेशनल हाईवे पर एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। उसी समय जीप के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और वह सड़क पर पलट गई। जीप के सड़क पर पलटते ही आसपास के लोग जमा हो गए और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें दो जवान अजीतमल अस्पताल में भर्ती कराए गए जबकि कुछ जवानों को 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो जवानों को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular