Saturday, February 14, 2026
Homeअन्य लद्दाख से पैंगोग त्सो लेक के लिए बाइक से निकले राहुल गांधी

 लद्दाख से पैंगोग त्सो लेक के लिए बाइक से निकले राहुल गांधी

लेह(हि.स.)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को बाइक द्वारा लद्दाख से पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए। पैंगोग त्सो लेक पर रविवार (20 अगस्त) को अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाएंगे।

राहुल ने अपनी यात्रा के कुछ फोटो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर किए। उन्होंने लिखा, पैंगोग त्सो लेक के रास्ते में हूं। मेरे पिता कहते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 एवं 35 (ए) हटाए जाने के बाद से राहुल गांधी की यह पहली लद्दाख यात्रा है। राहुल ने इस साल की शुरुआत में दो बार श्रीनगर और जम्मू का दौरा किया था, लेकिन तब वह लद्दाख नहीं गए थे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा के लिए लेह पहुंचे, लेकिन उनका दौरा अब 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

दस सिंतबर को कारगिल में होने वाले हिल काउंसिल के चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस ने कारगिल हिल काउंसिल के चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है।

बलवान/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular