Tuesday, March 3, 2026
Homeराज्यलद्दाख के लेह में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

लद्दाख के लेह में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए

लद्दाख (हि.स.)। लद्दाख के लेह में सोमवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। फिलहाल इन भूकंप के झटकों से अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान होने की कोई सूचना नहीं है। लेह में सोमवार सुबह 6.10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके महसूस होते की लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकाल आए। बता दें कि जून महीने में अब तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular