Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलड़की हूं, लड़ सकती हूं से प्रभावित पूनम पंडित ने थामा कांग्रेस...

लड़की हूं, लड़ सकती हूं से प्रभावित पूनम पंडित ने थामा कांग्रेस का हाथ

लखनऊ(हि. स.)। किसान आंदोलन में मुख्य भूमिका निभा रही इंटरनेशनल शूटर पूनम पंडित ने गुरुवार को लड़की हूं, लड़ सकती हूं नारे से प्रभावित होकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूनम पंडित को प्रदेश कार्यालय पर मीडिया के सम्मुख कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूनम पंडित ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास की आंधी बनकर आई प्रियंका गांधी के नारे से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस ज्वाॅइन किया है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पार्टी मौका देगी तो वह उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अपना भाग्य भी आजमा सकती हैं। अभी वह कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगी।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पूनम पंडित को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 403 सीटों में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने का काम सिर्फ कांग्रेस कर रही है और कांग्रेस महासचिव प्रियंका राजनीति में बड़ा बदलाव करने जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular