Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान में मैराथन की तैयारी में जुटी...

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान में मैराथन की तैयारी में जुटी कांग्रेस

09 जनवरी को भारत माता मंदिर सिगरा से बीएचयू सिंहद्वार तक दौड़

वाराणसी (हि.स.)। ‘लड़की हू लड़ सकती हू’ अभियान में कांग्रेस ने मैराथन दौड़ की तारीख बढ़ा दी है। अब मैराथन 06 जनवरी के बजाय नौ जनवरी को होगा। सिगरा स्थित भारत माता मंदिर परिसर से बीएचयू के सिंहद्वार तक आयोजित दौड़ को लेकर पार्टी की तैयारी चल रही है।

महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि मैराथन दौड़ में पहले स्थान पर आने वाली धाविका को इनाम में स्कूटी दी जाएगी। 25 लड़कियों को मोबाइल, 100 लड़कियों को फिटनेस बैंड और 1000 लड़कियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मैराथन में शामिल होने वाली सभी लड़कियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दौड़ सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि दौड़ के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण हो रहा है।’ लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान से जुड़ने के लिए इच्छुक लड़कियां मोबाइल नंबर 9034032022 पर मिस कॉल कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि जिले की लड़कियां कांग्रेस और महासचिव प्रियंका गांधी के विचारों को समझ सके।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular