Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचने वाले गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

– बरामद युवती ने बताई आपबीती तो पुलिस ने किया खुलासा

कानपुर (हि.स.)। दुखी और परेशान लड़कियों को देखकर उनका हमदर्द व सहारा बनकर उनको बेचने वाले गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल एक महिला समेत छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने अब तक आधा दर्जन लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर वेश्यावृत्ति के लिए बेचने का काम किया है।

सेंट्रल जोन के डीसीपी रविंद्र कुमार ने शनिवार को बताया कि नवंबर माह में एक लड़की को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसका मुकदमा रायपुरवा थाना में दर्ज करके लड़की की बरामदगी की लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम और सर्विलांस सेल की मदद से लड़की को बरामद किया गया। लड़की की निशानदेही पर एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीसीपी का कहना था की पकड़े गए आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हरदोई, शाहजंहापुर, बदायूं, हापुड़ व बिहार में लड़कियों को बेचने का काम करते हैं। उनका कहना था कि इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस की पूरी टीम काम कर रही है और इस गैंग के लोगों ने आधा दर्जन लड़कियों को जंहा बेचा है उनकी सकुशल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि जब मामले की गहनता से छानबीन की गई तो यह प्रकरण निकलकर सामने आया है कि वेश्यावृत्ति के लिए लड़कियों को बेचा गया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इनमें जो महिला है वह एक पुरुष के साथ भीड़भाड़ वाले इलाके में जाते थे, ताकि लोग यह समझें कि दोनों पति और पत्नी हैं। यह लोग उन लड़कियों को आत्मविश्वास में लेते थे जो घर से नाराज होकर भाग आई है। विश्वास में लेने के बाद उसे अपने पास ले जाते थे और चालीस से पचास हजार रुपये में दूसरे शहरों में बेच देते थे। बरामद लड़की ने बताया कि उसे बदायूं में 50 हजार रुपये में बेचा गया था।

अजय सिंह

RELATED ARTICLES

Most Popular