Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ रोटी लेकर प्रदर्शन

लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ रोटी लेकर प्रदर्शन

– भगत सिंह यूथ फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने सरकार पर साधा निशाना

वाराणसी (हि.स.)। वाराणसी सहित पूरे देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के खिलाफ शनिवार को यहां युवाओं ने हाथों में रोटी लेकर प्रदर्शन किया।

मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा के पास जुटे भगत सिंह यूथ फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने यूथ फ्रंट के अध्यक्ष हरीश मिश्रा के अगुवाई में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हरीश मिश्र ने कहा कि सरकार आम जनता के परेशानी से दूर हो चुकी है। महंगाई की महामारी अब जानलेवा साबित हो रही है। सरकार की गलत नीति से बेवजह टैक्स बढ़ाया जा रहा है। इससे कल कारखाने बंद हो रहे है। रूपया डालर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। किसान बेहाल है, बेरोजगारी बढ़ रही है। बुनकरी दम तोड़ रही हैं। ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार खास कर घरेलू महिलाओं को परिवार की चिंता सता रही है। कोई भी मध्यम वर्ग का दर्द समझने को तैयार नहीं है। आटा, तेल, गैस, दूध, दाल सहित सभी खाद्य पदार्थ 4.4 गुना ज्यादा महंगा हो गये है। काेरोना के चलते काम धंधा चौपट हो गया है, कमाई पूरी तरह से मर गई है। ऐसे में सरकार की इस महंगाई नीति से आम आदमी बेहद हताश और निराश हो चुका है। हम इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को चेताना चाहते हैं कि अब महंगाई पर तत्काल रोक लगाए नहीं तो भारी जन हानि हो जाएगी। लोग आत्महत्या को मजबूर हो जायेंगे। हम लोग मजबूर हो कर ये रोटी प्रदर्शन कर रहे हैं। सिर्फ इस बात का अहसास कराने के लिए की अगर महंगाई के खिलाफ अब कोई ठोस कदम नही उठाया जाता तो जनता रोटी के खातिर सड़कों पर रोते हुए दिखेंगी।

प्रदर्शन में रंजीत सेठ, कुवर यादव, आमान अख्तर, आबिद शेख, शोहराब भाई, देवी प्रसाद यादव आदि शामिल रहें।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular