Tuesday, March 31, 2026
Homeव्यापारलगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव नहीं, जानिए क्‍या है...

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव नहीं, जानिए क्‍या है दाम

नई दिल्‍ली, 04 अक्‍टूबर (हि.स.)। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में रविवार को कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रखा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 81.06 रुपये, 87.74 रुपये, 84.14 रुपये और 82.59 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत भी क्रमश: 70.46 रुपये, 76.86 रुपये, 75.95 रुपये और 73.99 रुपये प्रति लीटर है।

इसी तरह देश के अन्‍य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: नोएडा में 81.58 रुपये, रांची में 80.73 रुपये, लखनऊ में 81.48 रुपये और पटना में 83.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत भी क्रमश: नोएडा में 71.00 रुपये, रांची में 74.58 रुपये, लखनऊ में 70.91 रुपये और पटना में 76.10 रुपये प्रति लीटर है। 

पिछले महीने 1.19 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल
बीते 10 सितम्‍बर महीने में पेट्रोल की कीमत में रुक-रुककर कटौती से इसकी कीमत में 1.19 रुपये प्रति लीटर की कमी हो चुकी है। 

एक माह में 3.10 रुपये सस्ता हुआ डीजल
इसी तरह पिछले एक महीने के दौरान तेल विपणन कंपनियों ने डीजल की कीमत में 3.10 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर चुकी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular