Wednesday, March 4, 2026
Homeव्यापारलगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल का भाव नहीं बढ़ा, जानिए क्‍या है दाम

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल का भाव नहीं बढ़ा, जानिए क्‍या है दाम

नई दिल्‍ली (हि.स.)। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में अस्थिरता का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। 

इंडियन ऑयन की वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 81.06 रुपये, 87.74 रुपये, 84.14 रुपये और 82.59 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत भी क्रमश: 70.46 रुपये, 76.86 रुपये, 75.95 रुपये और 73.99 रुपये प्रति लीटर है। 

इसी तरह देश के अन्‍य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: नोएडा में 81.58 रुपये, रांची में 80.73 रुपये, लखनऊ में 81.48 रुपये और पटना में 83.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत भी क्रमश: नोएडा में 71.00 रुपये, रांची में 74.58 रुपये, लखनऊ में 70.91 रुपये और पटना में 76.10 रुपये प्रति लीटर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular