नई दिल्ली (हि.स.)। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 83 करोड़, 39 लाख खुराक लोगों को दी जा चुकी है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में ही 71 लाख से अधिक टीके लगाए गए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक 80 करोड़, 67 लाख खुराक मुहैया कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अब भी चार करोड़, 29 लाख खुराक उपलब्ध है। इसके साथ केन्द्र सरकार ने टीके की 64 लाख और डोज राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों को भेजी है।
