लखीमपुर खीरी (हि.स.)। जनपद में हुई हिंसा मामले में चौबीस घंटे की पूछताछ के बाद मंगलवार को सुमित जायसवाल समेत चार लोगों को जेल भेज दिया गया है।
एसआईटी टीम ने अब तक इस हिंसा मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी की है। इस घटना से जुड़े तमाम वीडियो, फोटो सार्वजनिक हुए थे। इनमें एक वीडियो के आधार भाजपा नेता सुमित जायसवाल को गिरफ्तार किया था। दरअसल सोशल मीडिया में वायरल हुए कई वीडियो मे से एक वीडियो सुमित से जुड़ा हुआ है, जिसमें वह थार गाड़ी से भागता हुआ दिखाई दिया था। इस घटना में एसआईटी ने सुमित को भी आरोपी बनाया था। सोमवार को उसे और इस केस से जुड़े तीन अन्य आरोपित शिशुपाल, नंद सिंह बिष्ट और सत्य प्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इन सभी से करीब चौबीस घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद इन सभी का मेडिकल कराकर जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।
