Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर हत्याकाण्ड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सम्बोधित सौंपा...

लखीमपुर हत्याकाण्ड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन

कानपुर (हि.स.)। लखीमपुर हत्याकाण्ड में पीड़ित परिवार को दो करोड़ मुआवजा व हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर दलित कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

कानपुर नगर के जिलाध्यक्ष सुनील बाल्मीकि ने शनिवार को बताया कि दलित समाज की दो बेटियों की हत्या करने वाले आरोपितों को अतिशीघ्र फांसी की सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को दो करोड़ का मुआवजा दिए जाने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों लखीमपुर खीरी जनपद के तमोलीन गांव की दो बेटियों की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जिसके विरोध में दलित कांग्रेस कमेटी के कार्यकताओं ने पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में दिनेश दीक्षित, अमित पाण्डेय अध्यक्ष, मोहित अंटू, चन्द्र पाल, मुकेश पाण्डेय, वार्ड अध्यक्ष धीरज तम्बे, रामू बाल्मीकि, धर्मेंद्र भारती, चंद्रा देवी आदि मौजूद रहीं।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular