Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर मामले में विधायक पर एफआईआर की मांग

लखीमपुर मामले में विधायक पर एफआईआर की मांग

लखनऊ। आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने थाना मोहम्मदी की घटना में एफआईआर दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तार किये जाने की मांग की है।  

डीजीपी और अन्य वरिष्ठ अफसरों को किये गए अपने ट्वीट में अमिताभ ने कहा कि महिला आरक्षी से छेड़खानी करने वाले अभियुक्त को विधायक लोकेन्द्र बहादुर व अन्य द्वारा थाने से जबरदस्ती छुड़ाये जाने तथा गाली गलौज करने का वीडियो सामने आया है। 

उन्होंने कहा कि थाने में इस तरह की घटना पूर्णतया अस्वीकार्य है और इसके बहुत गलत संदेश जाते हैं। अतः उन्होंने तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किये जाने की बात कही है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular