Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर मामले में पीड़ित परिवार से मिले डीएम-एसपी, बोले मिलेगा न्याय

लखीमपुर मामले में पीड़ित परिवार से मिले डीएम-एसपी, बोले मिलेगा न्याय

लखीमपु। ईसानगर थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है। रविवार को मिलने के लिए जिलाधिकारी और एसपी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलायी जायेगी। वहीं, इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने भी सरकार को घेरा है। 

एसपी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की दुष्कर्म के हत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं, आंखें फोड़ने और जुबान काटने की बात बिल्कुल निराधार है। इस मामले में आरोपित संतोष यादव और संजय गौतम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular