Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर : बस में आग लगाने के मामले में सभासद समेत चार...

लखीमपुर : बस में आग लगाने के मामले में सभासद समेत चार गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी (हि.स.)। जनपद में बीते दिनों हुए मार्ग दुर्घटना के बाद बस में आग लगाए जाने के मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को एक सभासद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  

एसएसआई कोतवाली शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि तीन दिन पूर्व बस से कुचलकर हुई छात्र की मौत के बाद बस जलाने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने लगभग 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के उपरांत पुलिस जांच में जुट गई थी। पुलिस ने क्षेत्र के सभासद बृजेश पाल, साथी  राहुल गुप्ता, सलमान, निवासी गढ़ गोकुलपुरी व आशुतोष कुमार निवासी सरनापुरम को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बस में आग लगाने की बात को स्वीकारा है। इसके बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों को जेल भेजा गया है। 

उल्लेखनीय है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी रोड निवासी धीरू (16) को लखनऊ से आई एक बारात की बस ने टक्कर मार दी थी। जिससे धीरू की मौत हो गई थी। इसके बाद भीड़ आक्रोशित हो गई थी और बस को आग लगाने की घटना को अंजाम दिया गया था।

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular