Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर घटना : योगी सरकार ने पत्रकार रमन कश्यप के परिवार को...

लखीमपुर घटना : योगी सरकार ने पत्रकार रमन कश्यप के परिवार को दी 45 लाख आर्थिक सहायता

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। जनपद में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में मारे गए पत्रकार रमन कश्यप के परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिली है। उनकी पत्नी को बुधवार स्थानीय प्रशासन ने 45 लाख रूपये का चेक सौंपते हुए आर्थिक मदद की है। इससे पूर्व मंगलवार की देर रात को किसानों के परिजनों को जिला प्रशासन द्वारा 45-45 लाख रुपये की चेक सौंपी गई थी।

एसडीएम निघासन ओपी गुप्ता, तहसीलदार और पुलिस क्षेत्राधिकारी बुधवार को पत्रकार रमन कश्यप के घर पहुंचे। यहां पर प्रशासन ने रमन की पत्नी आराधना कश्यप को 45 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की चेक सौंपी है। इस दौरान रमन के पिता भी मौजूद रहे। घटना के दौरान पिता ने आरोप लगाया था कि किसान आंदोलन में हुई हिंसा में चार किसान समेत आठ लोग मारे गए थे। इसमें उनका पुत्र भी शामिल था। उसके शरीर पर गाड़ी चढ़ने व चोटों के निशान पाये गए थे। पीड़ित पिता ने बेटे के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। वहीं, शासन व प्रशासन के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया था कि उनके साथ भी पूरा न्याय होगा। जो सहायता किसान के परिवार को मिलेगी वह उन्हें भी दी जायेगी। आज वह वादा पूरा करते हुए उन्हें भी 45 लाख की सहायता राशि वाली चेक सौंप दी गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular